द इंडियन व्यू

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी के साथ जयपुर में देखा आमेर महल

जयपुर : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो साेमवार दाेपहर जयपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री करीब पाैने दाे बजे आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।…

Ragwendra P Singh
May 25, 2026
1 min read
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी के साथ जयपुर में देखा आमेर महल

जयपुर : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो साेमवार दाेपहर जयपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं।

 

अमेरिकी विदेश मंत्री करीब पाैने दाे बजे आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रूबियो एयरपोर्ट से परिवार के साथ सीधे आमेर महल पहुंचे। महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने उनके स्वागत में परम्परागत घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी की प्रस्तुति दी। गाइड ने उन्हें आमेर के शीश महल, गणेश पोल, दीवाने आम, दीवाने खास, सुख निवास और मावठा झील के बारे में जानकारी दी।

 

आमेर के दौरे के बाद मार्को रूबियो हाथी गांव और सिटी पैलेस भी जाएंगे। रूबियो जयपुर के हेरिटेज होटल रामबाग पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगें। दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हैं। रूबियो एक दिन रुकने के बाद मंगलवार सुबह करीब साढे छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।