समाचार पोर्टल

अमेरिका में होगा 'किंग' का क्लाइमेक्स

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग विदेश में करने की तैयारी में हैं। इसके लिए अमेरिका और साउथ…

Ragwendra P Singh
July 21, 2026
2 min read
अमेरिका में होगा 'किंग' का क्लाइमेक्स

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग विदेश में करने की तैयारी में हैं। इसके लिए अमेरिका और साउथ अमेरिका के कई स्थानों को संभावित लोकेशन के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल फिल्म की टीम इन जगहों का दौरा कर उपयुक्त स्थानों का चयन कर रही है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो अगस्त में विदेश में शूटिंग शुरू हो सकती है। प्रोडक्शन टीम वहां की तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। माना जा रहा है कि फिल्म के कुछ अहम और बड़े एक्शन दृश्य इसी कार्यक्रम के दौरान फिल्माए जाएंगे।

 

'किंग' शाहरुख खान के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी खास फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…