अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद, कई राज्यों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बीएसएफ तथा राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 60 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार…

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बीएसएफ तथा राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 60 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस तथा बीएसएफ के साथ मिलकर अमृतसर कमिश्नरेट क्षेत्र में एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कुल 60 किलो 302 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट को पाकिस्तान में बड़ा स्मगलर तनवीर शाह और कनाडा में रहता स्मगलर जोबन कलेर संचालित कर रहा था।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें ड्रग तस्कर, ट्रैफिकर तथा हवाला ऑपरेटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अभी और कई जगह छापेमारी की जा रही है। इस मामले में कई लोगों के लिप्त होने के सुराग मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
