द इंडियन व्यू

अमित शाह ने बंगाल के लिए किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को तीन हजार भत्ता, बस यात्रा फ्री

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य में सत्ता में आने पर कई बड़े वादे किए…

Ragwendra P Singh
April 10, 2026
2 min read
अमित शाह ने बंगाल के लिए किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को तीन हजार भत्ता, बस यात्रा फ्री

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य में सत्ता में आने पर कई बड़े वादे किए और विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

घोषणापत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 15000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

 

सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने और योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये की राशि के साथ राज्य की ओर से 3000 रुपये जोड़कर कुल 9000 रुपये देने का वादा किया गया है।

 

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना को राज्य की योजनाओं के साथ जोड़कर गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उत्तर बंगाल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा भी की गई है।

 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, हर मंडल में महिला थाना और प्रत्येक पुलिस जिले में महिला डेस्क स्थापित करने का वादा किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत मुफ्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने की बात भी कही गई है।

 

घोषणापत्र में कोलकाता के लिए 10 वर्षों का विशेष विकास योजना, उत्तर बंगाल में एम्स, खेल विश्वविद्यालय, चार नए उपनगरों का निर्माण और दार्जिलिंग को हेरिटेज पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भी उल्लेख है।

 

राजनीतिक तौर पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर “भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बंगाल” बनाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल से ही चुना जाएगा।

 

इसके अलावा, शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसी भी मौजूदा जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा और “मछली-डिम” जैसी खाद्य योजनाएं भी जारी रहेंगी। ------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…