अमित शाह ने खड़कवासला के एनडीए परिसर में बाजीराव पेशवा की प्रतिमा का अनावरण किया
पुणे : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खड़कवासला के एनडीए परिसर में बाजीराव पेशवा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पुणे स्वराज्य की जननी है, इसलिए महान योद्धा बाजीराव की प्रतिमा के लिए यही उचित…

पुणे : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खड़कवासला के एनडीए परिसर में बाजीराव पेशवा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पुणे स्वराज्य की जननी है, इसलिए महान योद्धा बाजीराव की प्रतिमा के लिए यही उचित स्थान है।
प्रतिमा का अनावरण करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने महाराष्ट्र के पुणे से स्वतंत्रता के लिए एल्गार उठाया था। इसी पुणे से 17वीं शताब्दी में स्वतंत्रता की हुंकार गूंजी थी। पुणे स्वराज्य की जन्मभूमि है और महान बाजीराव पेशवा ने कई लोगों को प्रेरित किया था। शाह ने कहा कि बाजीराव की प्रतिमा से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। वर्तमान युद्ध रणनीति और बाजीराव की युद्ध रणनीति में समानता है। बाजीराव ने 20 वर्षों के राजपाठ में 41 लड़ाइयां लड़ीं और सभी में विजय प्राप्त की। बाजीराव ने ऐसी लड़ाइयां जीतीं, जिनमें पराजय निश्चित मानी जाती थी। इसलिए पूरे भारत में उनके जैसा अजेय सेनापति कोई दूसरा नहीं हुआ। बाजीराव पेशवा का पूरा जीवन लड़ाइयां लड़ते हुए बीता।
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महान बाजीराव पेशवा के पास लड़ाई जीतने की एक विशेष रणनीति थी। उनकी सेना एक दिन में 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करती थी। उन्होंने ऐसी सेना बनाकर अपने युद्ध कौशल को साबित किया था, लेकिन अंग्रेजों और फिर कुछ हद तक मूल निवासियों ने इतिहास के नायकों के साथ अन्याय किया। वास्तव में उन्होंने हमारे हिंदवी स्वराज्य और मराठों के इतिहास को मिटा दिया। मुगलों के बाद अंग्रेज आए। इस वजह से हमारे कई महान नायक भुला दिए गए, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास के कई नायकों, योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय विमानन मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद मेधा कुलकर्णी और अन्य उपस्थित थे।----------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
