द इंडियन व्यू

अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अमित शाह सात से नौ फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर…

Ragwendra P Singh
February 7, 2026
2 min read
अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अमित शाह सात से नौ फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।

 

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।

 

केंद्रीय गृहमंत्री शाह शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार सुबह 11 बजे से एक बजे के बाद एक कई बड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी।

 

बैठकें खत्म होने के बाद पांच बजे से 6.10 तक गृहमंत्री अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह सोमवार को विशेष विमान से रायपुर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दंतेश्वरी एयरपोर्ट से गृहमंत्री अमित शाह कार के जरिए बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।