अमित शाह गुरुवार रात पहुंचेंगे कोलकाता
कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह गुरुवार को राज्य पहुंचेंगे, अब बताया गया कि उनका दौरा शुक्रवार को होगा। इसके…

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह गुरुवार को राज्य पहुंचेंगे, अब बताया गया कि उनका दौरा शुक्रवार को होगा। इसके अनुसार अमित शाह गुरुवार रात को ही कोलकाता पहुंच रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से उनकी पहली बैठक शुरू होगी, जो दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके बाद वह दोपहर 2:55 बजे न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कनवेशन सेंटर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर तीन बजे से भाजपा विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5:10 बजे से रात आठ बजे तक लगातार अन्य बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार नौ मई की सुबह 10:35 बजे अमित शाह होटल से निकलकर ब्रिगेट परेड मैदान के लिए रवाना होंगे। वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वह दोपहर 12:20 बजे ब्रिगेड से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
