अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू बेस कैंप में ट्रायल रन किया गया
जम्मू : पवित्र अमरनाथ यात्रा के जम्मू आधार शिविर यात्री निवास (बेस कैंप) में आज आगामी तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए ट्रायल रन किया गया। इस दौराान बसों को अभूतपूर्व सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। यह जानकारी…

जम्मू : पवित्र अमरनाथ यात्रा के जम्मू आधार शिविर यात्री निवास (बेस कैंप) में आज आगामी तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए ट्रायल रन किया गया। इस दौराान बसों को अभूतपूर्व सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। यह जानकारी जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अचिन कुमार वैश्य ने दी।
उन्होंने तीर्थयात्रियों से बड़ी संख्या में आने की अपील की है। वैश्य ने कहा आधार शिविर में समुचित व्यवस्था की गई है। 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 03 जुलाई को बालटाल और पहलगाम से शुरू होगी। अचिन वैश्य ने बताया कि आज सरस्वती धाम में टोकन वितरित किए जाएंगे।
इससे पहले रविवार को सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने संयुक्त मॉक भूस्खलन अभ्यास किया। यह अभ्यास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ समरोली, तोल्डी नाला में किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में ऐतिहासिक मंडी राम मंदिर बम बम भोले के नारों से गूंज रहा है। तीर्थयात्रा से पहले देश भर से साधु यहां पहुंच रहे हैं। यह लोग 12,700 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में आवास, भोजन, पानी और स्वच्छता की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
