द इंडियन व्यू

अमरनाथ यात्रा, 7000 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का 12वा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना

जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को 7049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 1,423 महिलाओं, 31 बच्चों और…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
1 min read
अमरनाथ यात्रा, 7000 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का 12वा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना

जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को 7049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 1,423 महिलाओं, 31 बच्चों और 136 साधुओं व साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल के बालटाल बेस कैंपों के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि 148 वाहनों के काफिले में 4,158 तीर्थयात्री पहलगाम बेस कैंप जा रहे हैं जबकि 138 वाहनों में सवार 2891 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को प्राथमिकता दी है।

3,880 मीटर ऊँचे पवित्र गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई थी और 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। अब तक लगभग 1.83 लाख तीर्थयात्री इस मंदिर के दर्शन कर चुके हैं जहाँ प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग स्थापित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।