अभिषेक, सर्वराज सिंह व स्टालिन क्वार्टर फाइनल में
लखनऊ। एप्लॉम्ब द्वारा आयोजित ‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पांडेय ने किया। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम के सिंथेटिक टेनिस कोर्ट पर पहले दिन पुरुष…

लखनऊ। एप्लॉम्ब द्वारा आयोजित ‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पांडेय ने किया। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम के सिंथेटिक टेनिस कोर्ट पर पहले दिन पुरुष सिंगिल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए।
पुरुष एकल के 30+ आयु वर्ग में भारत के अभिषेक यादव ने 6-0, 6-0 से, सर्वराज सिंह ने 6-0, 7-6(4) एवं स्टालिन नायक ने 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर ए. के. सिन्हा, कर्नल चतुर्वेदी, ट्रेज़रर बीसी तिवारी सहित आयोजन समिति के डायरेक्टर पुष्कर मिश्र, द फ्रेंड्स कप टूर्नामेंट समिति के चेयरमैन नितिन गुप्ता एवं आयोजन सचिव स्वर्णेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के 180 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी मैच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आधिकारिक रेफरी गीतिका पॉल के निर्देशन में कराए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।
इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। आयोजन समिति के अनुसार, ‘द फ्रेंड्स कप’ का उद्देश्य खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
