अभि-नील हत्याकांड के 20 दोषियों को उम्रकैद की सजा
नगांव (असम) : बहुचर्चित अभि-नील हत्याकांड में नगांव जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को 20 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद…

नगांव (असम) : बहुचर्चित अभि-नील हत्याकांड में नगांव जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को 20 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने सजा का यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
इससे पहले, 20 अप्रैल को इसी अदालत ने सभी 20 आरोपितों को दोषी करार दिया था। यह फैसला उस मामले में आया है जिसने पूरे राज्य में व्यापक जन प्रतिक्रिया उत्पन्न की थी।
सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे अदालत के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि, 8 जून, 2018 को कार्बी आंगलोंग के डोकमका में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने गए युवा संगीतकार निलोत्पल दास और अभिजीत नाथ काे कुछ उन्मादी लोगों के हमले का शिकार हो गए थे। अपनी जान बचाने के लिए दाेनाें गुहार लगाते रहे बावजूद इसके हमलावरों ने उन्हें नहीं छाेड़ा।
लंबे समय से लंबित इस मामले में अदालत ने विभिन्न साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर यह निर्णय दिया। फैसले को इस मामले में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जाे लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे थे।
सजा पाए व्यक्तियों में बिश्वराम स्वर्गियारी, पानटेंग बसुमतारी, आलाफाजक्रोज तिमुंग, इंसेंट इंग्ती, रायकांग तिमुंग, रत्नेश्वर तेरांग, फूकन लेक्टी, एन्स तिमुंग, प्रेस तिमुंग, रूपसिंग क्रो, धनु मेश, बाबूसिंग क्रो, बिक्रम हांसे, शिकारी रोंग्पी, बाबू रोंग्पी, विद्या सिंह रोंग्पी, मेंसिंग क्रो, दीपज्योति बसुमतारी, वारिश रोंग्पी और ओनोदा मेश शामिल हैं।-------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
