अब कोई भी बिहार को पुराने लालटेन युग में नहीं ले जा पाएगा : योगी आदित्यनाथ
पटना : भाजपा के नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को दूसरी जनसभा सहरसा में की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार को आज जब मेट्रो, रेल…

पटना : भाजपा के नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को दूसरी जनसभा सहरसा में की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार को आज जब मेट्रो, रेल कनेक्टिविटी, हाईवे, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, वाटरवे के रूप में पहचान मिल रही है तो इस पहचान को फिर से धूमिल करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस ने शिगूफा छोड़ा है कि विकास नहीं, बुर्का चाहिए। इससे यह लोग फर्जी मतदान कराकर गरीबों-दलितों के हकों पर डकैती डाल सकें। चुनाव में यह विकास की बात नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि बिहार अब पुराने लालटेन युग में नहीं जाएगा, नीतीश जी (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) इसे एलईडी की दूधिया लाइट में लेकर आगे बढ़ चुके हैं।
योगी आदित्यनाथ ने यहां नामांकन रैली में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, सोनबरसा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह व सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह (लोजपा) को जिताने की अपील की। योगी ने दोनों विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि फर्जी वोट डलवाएंगे, लेकिन चेहरा नहीं दिखवाएंगे। तीर्थयात्रा में विदेश जाएंगे, एयरपोर्ट पर चेहरा दिखाएंगे, पासपोर्ट पर फोटो भी दिखाएंगे, लेकिन बिहार में वोटिंग पर कहेंगे कि बुर्का को छेड़ो मत, चेहरा दिखाओ मत, फर्जी वोट डलवाने दो। कांग्रेस व राजद फिर से गरीबों के हकों पर डकैती डालने की साजिश कर रहे हैं। इनकी साजिश को सफल नहीं होने देना है, क्योंकि कांग्रेस व राजद ने बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।
उप्र मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह अपने शासनकाल में भारत को अपमानित करते थे। घुसपैठ कराकर अराजकता फैलाते थे। राजद ने बिहार का नहीं, परिवार का विकास किया। राजग पूरे भारत के लिए सोचता है। 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बिहार में विकास नई आभा के साथ आगे बढ़ रहा है। बाढ़ की समस्या का समाधान बढ़ रहा है। अब गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलता है। पहले यह कांग्रेस-राजद व उनके पार्टनर्स में बंट जाता था।
योगी ने कहा कि जब भी अवसर मिला तो महापुरुषों की प्रेरणा से उप्र में हमने नया करने का कार्य किया है। जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि (सिताबदियारा) का जिक्र किया और कहा कि हमने उनका पावन स्मारक बनाया। 2017 में हमारी सरकार आई तो उनकी पत्नी के नाम पर चिकित्सालय का नामकरण किया। प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की। अयोध्या से सीतामढ़ी तक रामजानकी मार्ग के माध्यम से अयोध्या की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का कार्य उप्र की डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके साथ मिलकर रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार के पास समृद्ध विरासत है। लोकतंत्र पर आंच आएगी तो बिहार से कोई जेपी इसे बचाने खड़ा हो जाएगा। बिहार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को जन्म दिया, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनरोद्धार की बात हुई। पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि नहीं जाना है, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा, क्योंकि भारत के सांस्कृतिक व नई आभा को वैश्विक जगत में प्रस्तुत करना है। कांग्रेस भले ही विरोध करेगी, लेकिन राष्ट्रपति के कारण भारत की आस्था का सम्मान करना मेरा दायित्व है। राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ की धरती पर गए। उन्होंने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान और विरासत का संरक्षण होगा। विरासत ही विकास की नींव को पुख्ता करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
