द इंडियन व्यू

अनुज ने पुरुष एकल खिताब जीता, अंडर-18 में अनुरुद्ध चैंपियन

लखनऊ। अनुज कुमार ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में शानदार सर्विस व उम्दा शॉट चयन के सहारे पुरुष एकल में खिताबी जीत दर्ज की। द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट अनुज ने पुरुष एकल के फाइनल…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
2 min read
अनुज ने पुरुष एकल खिताब जीता, अंडर-18 में अनुरुद्ध चैंपियन

लखनऊ। अनुज कुमार ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में शानदार सर्विस व उम्दा शॉट चयन के सहारे पुरुष एकल में खिताबी जीत दर्ज की।

द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट

अनुज ने पुरुष एकल के फाइनल में अनुरुद्ध कुमार को 7-5 से हराया। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में अंडर-18 बालक में अनुरुद्ध कुमार चैंपियन बने।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि एसडीएस की संस्थापक सदस्य पूनम सागर की गरिमामयी मौजूदगी में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समापन समारोह की अध्यक्षता एसडीएस से पवन सागर ने करते हुए अतिथिगण का आभार जताया। इस अवसर पर सौरभ चतुर्वेदी, आलोक भटनागर व अन्य मौजूद रहे। पुरुष एकल फाइनल में अनुज कुमार ने अनुरुद्ध को थोड़े संघर्ष के बाद 7-5 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

दिलचस्प यह रहा कि बालक अंडर-18 के फाइनल में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर आमने-सामने रहे, जिसमें अनुज पर पिछले मैच की थकान हावी होती दिखी।

इस वर्ग की विजेता ट्रॉफी अनुरुद्ध कुमार ने टाईब्रेक तक चले मुकाबले में 7-3(7-6) से जीती। अनुरुद्ध ने बेहतरीन सर्विस और निर्णायक पलों में उम्दा खेल दिखाते हुए टाईब्र्रेक में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग का खिताब रोहिन राज ने जीता जिन्होंने फाइनल में अर्णव चौहान को 7-2 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।