अनुज कुमार अंडर-18 चैंपियन, अंडर-14 में आर्यन व आशी विजेता
लखनऊ। शानदार खेल व उम्दा स्ट्रोक के सहारे अनुज कुमार ने चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आज बालक अंडर-18 एकल का खिताब जीत लिया। चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस…

लखनऊ। शानदार खेल व उम्दा स्ट्रोक के सहारे अनुज कुमार ने चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आज बालक अंडर-18 एकल का खिताब जीत लिया।
चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट
दूसरी ओर आर्यन कुमार बालक अंडर-14 में व आशी किरण बालिका अंडर-14 में चैंपियन बने। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा एसडीएस लामार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी पर आयोजित इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना चुके अनुज ने दोहरे खिताब की दावेदारी जता दी।

बालक अंडर-18 फाइनल में अनुज कुमार ने ढाई घंटे चले मुकाबले में अनिरूद्ध कुमार को टाईब्रेक के सहारे 6-1, 7-6 (7-5) से शिकस्त दी। अनुज कुमार ने पहले सेट में बेहतरीन खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाते हुए जीत दर्ज की। दूसरे सेट में अनिरूद्ध ने वापसी की कोशिश की और फोरहैंड व बैकहैंड शॉट की जुगलबंदी से वापसी की कोशिश की और निर्धारित समय मे बराबरी कर ली।
इसके बाद टाईब्रेक में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें अनुज कुमार ने 7-5 के करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अनुज कुमार अब पुरुष एकल के फाइनल में शोभित टंडन के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे।

बालक अंडर-14 वर्ग के विजेता का फैसला तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हुआ जिसमे आर्यन कुमार ने अणर्व चौहान को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर खिताब जीता। पहला सेट आर्यन ने दमदार सर्विस से जीता। दूसरे सेट में अणर्व ने बदली रणनीति का इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज की। निर्णायक तीसरे सेट में आर्यन कुमार 6-2 की जीत से इस वर्ग में विजेता बने।
बालिका अंडर-14 के फाइनल में आशी किरण ने आद्या भटनागर को 6-4, 6-2 से हराया। आशी ने बेहतरीन कोर्ट कवरेज व तेज खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालक अंडर-10 के सेमीफाइनल में रूद्रांश पाण्डेय ने सार्थक मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
