द इंडियन व्यू

अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की

भारत की अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप के पहले दौर में बोगी रहित खेलते हुए पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 18वें स्थान पर रही। साभार : गूगल सारा श्मेलजेल और मिनामी कात्सु ने पिनेकल कंट्री…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
1 min read
अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की

भारत की अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप के पहले दौर में बोगी रहित खेलते हुए पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 18वें स्थान पर रही।

साभार : गूगल

सारा श्मेलजेल और मिनामी कात्सु ने पिनेकल कंट्री क्लब में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठ अंडर 63 का स्कोर बनाया और पहले राउंड के अंत में संयुक्त बढ़त हासिल की।

अदिति ने पहले नौ होल पर दो बर्डी बनाई, 13वें, 15वें और 18वें होल पर भी बर्डी करके कुल पांच बर्डी के साथ अपना स्कोर दर्ज किया।

कनाडा की भारतीय मूल की खिलाड़ियों में सवाना ग्रेवाल ने अपने पहले राउंड में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 45वें स्थान पर रही, जबकि गुरलीन कौर ने एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर संयुक्त 86वें स्थान पर जगह बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।