द इंडियन व्यू

अणर्व अंडर-10 व अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल में

लखनऊ। अणर्व ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-10 व अंडर-12 के फाइनल में प्रवेश करते हुए दोहरी खिताबी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट लामार्टिनियर कॉलेज स्थित…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
1 min read

लखनऊ। अणर्व ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-10 व अंडर-12 के फाइनल में प्रवेश करते हुए दोहरी खिताबी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए।

रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-12 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में अणर्व ने विभोर को 4-1 से मात दी जबकि ईशान ने हमदान को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

साभार : गूगल

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में विभोर ने पार्थ को 4-0, अणर्व ने मनित को 4-0, हमदान ने अजमीत को 4-1 और ईशान ने विवान को 3 (7-6) से हराया था।

बालक अंडर-10 वर्ग के सेमीफाइनल में अणर्व ने त्रिनभ को 3-1 से और अव्यान ने अजमीत को 3-1 से हराया। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में अणर्व रावत, त्रिनभ, अजमीत और अव्यान ने जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 अक्टूबर को मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी जावीद अहमद (रिटायर्ड आईपीएस) ने किया था। इस दौरान एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।