अजित पवार नहीं रहे, प्लेन क्रैश में निधन
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा…

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दुर्घटना का शिकार हुए विमान में डिप्टी सीएम पवार भी मौजूद थे। पीटीआई भाषा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें थीं कि डिप्टी सीएम हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों के लिए बारामती जा रहे पवार भी विमान में मौजूद थे। यात्रियों की संख्या कुल 6 बताई जा रही है और अब तक 1 शव निकाला गया है।
पवार परिवार रवाना
हादसे की खबर लगते ही बारामती सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के कई सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार की ओर से डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी दिया जाना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
