द इंडियन व्यू

अजय बाबू वल्लूरी विश्व चैंपियनशिप में 16वें स्थान पर

राष्ट्रमंडल चैंपियन भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी विश्व चैंपियनशिप में पुरुष 79 किग्रा वर्ग में 16वें स्थान पर रहे जिससे मीराबाई चानू के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रभावित करने में विफल रहे। साभार :…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
2 min read
अजय बाबू वल्लूरी विश्व चैंपियनशिप में 16वें स्थान पर

राष्ट्रमंडल चैंपियन भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी विश्व चैंपियनशिप में पुरुष 79 किग्रा वर्ग में 16वें स्थान पर रहे जिससे मीराबाई चानू के 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रभावित करने में विफल रहे।

साभार : गूगल

अजय ने 323 किग्रा (146 किग्रा स्नैच और 177 किग्रा क्लीन एवं जर्क) वजन उठाया और सोमवार को 39 प्रतिभागियों के बीच 16वां स्थान हासिल किया।

उन्होंने अगस्त में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उठाए कुल 335 किग्रा (152 किग्रा और 183 किग्रा) वजन से 12 किग्रा वजन कम उठाया। उन्होंने अहमदाबाद में जीत की बदौलत अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

इंडोनेशिया के रिज्की जुनैनसियाह ने क्लीन एवं जर्क में रिकॉर्ड 204 किग्रा और स्नैच में 162 किग्रा के साथ कुल 361 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में 73 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

उत्तर कोरिया के री चोंग सोंग ने कुल 360 किग्रा (163 किग्रा और 197 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक जीता जबकि मिस्र के मोहम्मद यूनिस (162 किग्रा और 198 किग्रा) ने भी इतना ही वजन उठाकर काउंटबैक में कांस्य पदक हासिल किया।

रविवार को भारत के अजीत नारायण और सेरम निरुपमा देवी क्रमश: पुरुष 71 किग्रा और महिला 63 किग्रा वर्ग में समान नौवें स्थान पर रहे थे।

अजीत ने कुल 320 किग्रा (145 किग्रा और 175 किग्रा) जबकि निरुपमा देवी ने कुल 216 किग्रा (93 किग्रा और 123 किग्रा) वजन उठाया। पूर्व विजेता मीराबाई ने प्रतियोगिता के पहले दिन महिला 48 किग्रा वर्ग में कुल 199 किग्रा (84 किग्रा स्नैच और 115 किग्रा क्लीव एवं जर्क) वजन उठाकर रजत पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।