अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित होटल में लगी भीषण आग, 4 की मौत
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोगों का इलाज चल रहा है। मामला डिग्गी बाजार के नाज होटल का है। बताया जा रहा है कि नाज होटल…

अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोगों का इलाज चल रहा है।
मामला डिग्गी बाजार के नाज होटल का है। बताया जा रहा है कि नाज होटल में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय होटल में यात्री ठहरे हुए थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग घबराकर खिड़कियों से कूद गए। हालांकि, कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।
घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने होटल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। उन्होंने घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही तीन मृतकों को अस्पताल लाया गया था। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
उन्होंने आगे कहा कि मौके पर मौजूद हमारी टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ समेत पुलिस बल मौजूद हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही यह भी पता चला है कि रेस्क्यू के दौरान दमकल और पुलिसकर्मियों में से कुछ की तबीयत भी बिगड़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
