अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पार
बीजिंग : चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 7 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया। यह आंकड़ा जुलाई के अंत की…

बीजिंग : चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 7 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब 22 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया। यह आंकड़ा जुलाई के अंत की तुलना में 29 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर अधिक है।
ब्यूरो के संबंधित विभाग के प्रमुख ने बताया कि अगस्त 2025 में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई, जबकि वैश्विक वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में सामान्य रूप से वृद्धि हुई। यह प्रवृत्ति मौद्रिक नीति संबंधी अपेक्षाओं और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के व्यापक आर्थिक आंकड़ों जैसे कारकों से प्रभावित रही। विनिमय दर रूपांतरण और परिसंपत्ति मूल्यों में उतार-चढ़ाव के इस संयुक्त प्रभाव के कारण अगस्त माह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई।
अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है और मजबूत लचीलापन तथा जीवंतता प्रदर्शित कर रही है। यही कारण है कि विदेशी मुद्रा भंडार की बुनियादी स्थिरता को बनाए रखने के लिए पर्याप्त समर्थन प्राप्त हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
