द इंडियन व्यू

फाइनल से पहले अख्तर का बयान, भारत को हराने के लिए मानसिकता बदलो

बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने भी एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सलमान आगा की टीम का खिताबी मुकाबले में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होना है। इस महामुकाबले से पहले पूर्व तेज गेंदबाज…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
2 min read
फाइनल से पहले अख्तर का बयान, भारत को हराने के लिए मानसिकता बदलो

बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने भी एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सलमान आगा की टीम का खिताबी मुकाबले में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होना है। इस महामुकाबले से पहले पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को नसीहत दी है।

साभार : गूगल

भारत टूर्नामेंट में पहले ही पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो सुपर-4 में 6 विकेट से हराया था। इन दोनों ही मैचों में अभिषेक शर्मा ने खूब तबाही मचाई थी। शोएब अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान को इसी बल्लेबाज से बचकर रहना होगा और पहले दो ओवर में उन्हें आउट करना होगा।

अख्तर ने कहा, "इस मानसिकता से बाहर निकलो, उनके ऑरा को साइड रखो...उनके ऑरा को तोड़ दो। बस उसी मानसिकता के साथ खेलो जो बांग्लादेश के खिलाफ मैच में थी। आपको इसी तरह की मानसिकता की जरूरत है। आपको 20 ओवर गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है; आपको बस विकेट लेने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा, "मार्क माय वर्ड्स, अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवरों में आउट हो जाते हैं, तो वे मुश्किल में पड़ जाएंगे। उन्हें जो शुरुआत मिल रही है, अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए, तो उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा।

ऐसा नहीं है, अभिषेक गेंद को गलत टाइम नहीं करेंगे; वह ऐसा करेंगे; आपको बस जोरदार कोशिश करनी होगी। अगर आप डटकर खेलते हैं, तो भारत को एहसास होगा कि हमें रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।"

अख्तर ने कहा, "मैं गौतम गंभीर को जानता हूं। वह अपनी टीम से कहते हैं कि 'तुम्हें पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।' पाकिस्तान सबसे खराब क्रिकेट खेलेगा, वह सबसे खराब टीम चुनेगा, लेकिन जैसे ही वह फाइनल में पहुंचेगा, वह सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलेगा और फाइनल जीतेगा। ऐसा हमारे साथ कई बार हुआ है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।