द इंडियन व्यू

अखिल इंफ्रा ने जीती 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विपिन चंद्रा (2 विकेट, 52 रन) के आलराउंडखेल से अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब फाइनल में यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर जीत लिया। डा.…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
अखिल इंफ्रा ने जीती 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग की ट्रॉफी

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विपिन चंद्रा (2 विकेट, 52 रन) के आलराउंडखेल से अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब फाइनल में यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर जीत लिया।

डा. अखिलेश दास स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में यूपी टिम्बर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 152 रन ही बना सकी। टीम से अविरल कनौजिया ने सर्वाधिक 49 रन की पारी खेली। प्रियांशु श्रीवास्तव ने 26 व करन सिंह ने 20 रन जोड़े।

अखिल इंफ्रा से अभिषेक यादव को 3 व विपिन चंद्रा को 2 विकेट मिले। जवाब में अखिल इंफ्रा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.1 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। विपिन चंद्रा ने 56 गेंदों पर 6 चौके व 1 छक्के से 52 रन बनाते हुए अर्धशतक ठोंका। उनका साथ देते हुए अंकित चौधरी ने नाबाद 28, शिवम सिंह ने 18 व अमित चोपड़ा ने 15 रन का योगदान किया।

विशेष पुरस्कारों में यूपी टिम्बर के करन सिंह प्लेयर ऑफ द मैच, यूपी टिम्बर के रिजुल पटेल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व एनईआर के शिवम दीक्षित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। इस अवसर पर मौजूद क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव केएम खान और सी डिवीजन लीग इंचार्ज अभिजीत सिन्हा ने विजेता अखिल इंफ्रा की हौसला-अफजाई की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।