एशिया कप : भारतीय महिला हॉकी टीम उपविजेता, चूका विश्व कप का मौका
एक गोल से बढत बनाने के बाद अंतिम क्वार्टर में लय खोने का खामियाजा भारतीय महिला हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और चीन ने रविवार को एशिया कप फाइनल में उसे 4-1 से मात देकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने…

एक गोल से बढत बनाने के बाद अंतिम क्वार्टर में लय खोने का खामियाजा भारतीय महिला हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और चीन ने रविवार को एशिया कप फाइनल में उसे 4-1 से मात देकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने से भी वंचित कर दिया।

बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करने के लिये भारत को यह खिताब जीतना था। भारत ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली।
चीन को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में जिशिया यू ने चीन के लिये बराबरी का गोल दागा। वहीं 41वें मिनट में होंग ली ने गोल करके चीन को बढत दिलाई। आखिरी क्वार्टर में मेइरोंग जू ने 51वें मिनट में तीसरा और जियाकी झोंग ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
