अंतरराष्ट्रीय जीत : अबू हुबैदा बने बीडब्ल्यूएफ प्लेयर्स कमीशन के सदस्य
लखनऊ। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अबू हुबैदा को बीडब्ल्यूएफ प्लेयर्स कमीशन चुनाव में विजयी घोषित किया गया है। यह उपलब्धि भारत और भारतीय पैरा बैडमिंटन समुदाय दोनों के लिए गर्व का विषय है।…

लखनऊ। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अबू हुबैदा को बीडब्ल्यूएफ प्लेयर्स कमीशन चुनाव में विजयी घोषित किया गया है। यह उपलब्धि भारत और भारतीय पैरा बैडमिंटन समुदाय दोनों के लिए गर्व का विषय है। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अबू हुबैदा ने कहा कि मैं सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।
आपके अपार समर्थन, आशीर्वाद और विश्वास ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया है। बीडब्ल्यूएफ प्लेयर्स कमीशन चुनाव जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।

मैं सभी खिलाड़ियों के अधिकारों, उनकी प्रगति और उनके हितों के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करता रहूँगा। एक बार फिर इस सम्मान के लिए आप सभी का आभार।
अबू हुबैदा लंबे समय से भारतीय पैरा बैडमिंटन का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वे भारत नंबर 1, एशिया नंबर 3 और विश्व नंबर 3 (WH2 कैटेगरी) पर हैं और पिछले चार वर्षों से लगातार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं।

उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित कई पदक जीते हैं। उनका कहना है कि यह दायित्व न केवल व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि पूरी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी समुदाय की आवाज़ को वैश्विक स्तर पर मजबूती से रखने का अवसर भी है।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
