द इंडियन व्यू

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, छलका मार्टिन गुप्टिल का दर्द, कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को लगता है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के लिए और भी बहुत कुछ था और उन्होंने 'इस बात से थोड़ी निराशा जाहिर की कि यह सब कैसे…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, छलका मार्टिन गुप्टिल का दर्द, कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को लगता है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम में योगदान देने के लिए और भी बहुत कुछ था और उन्होंने 'इस बात से थोड़ी निराशा जाहिर की कि यह सब कैसे समाप्त हुआ।

साभार : गूगल

मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे और इस तरह से करियर पर विराम लगने से निराश हैं। गुप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाए हैं।उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये 122 वनडे में 3531 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक हैं।

गुप्टिल ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिये 2022 में खेला था। उन्हें भारत में 2023 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली और संन्यास का ऐलान करने से दो साल पहले तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली। उन्होंने से कहा, ‘मैंने हालात को देखकर फैसला लिया। मैं अभी न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता था। मैं निराश हूं जिस तरह से मुझे संन्यास लेना पड़ा लेकिन आगे तो बढ़ना है।’

विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में धोनी को रनआउट करके उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने वाले गुप्टिल ने कहा, ‘मेरे जीवन का सबसे गौरव वाला पल था जब मुझे ब्लैक कैप मिली। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन मैं शीर्ष पर फिर जाना चाहता था। मुझे मलाल नहीं है। मैंने पूरी कोशिश की और खेल का पूरा मजा लिया।’

उन्होंने ब्लैक कैप्स के लिए 367 मैच (198 वनडे, 122 टी20, 47 टेस्ट) खेले, जिसमें तीनों प्रारूपों में 23 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए। उन्होंने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (2009 से 2022) को 122 टी20 मैचों में 3,531 रन बनाए, जबकि टी20 में न्यूजीलैंड की ओर टॉप स्कोरर हैं। उनके 7,346 वनडे रनों ने उन्हें रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वनडे सूची में तीसरे स्थान पर रखा।

गुप्टिल ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर तब धमाका किया जब वह ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बने। इसके अलावा वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 में वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी थे, जब उन्होंने वेलिंगटन स्टेडियम में वेस्टइंडीज पर क्वार्टर फाइनल में जीत के दौरान नाबाद 237 रन बनाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।