द इंडियन व्यू

Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हुई कार्रवाई; लेह में हिंसा भड़काने का आरोप

Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक गिरफ्तार हो गए हैं. लेह हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया है. उन्हें जेल भेजा जाएगा या फिर कोई और अन्य व्यवस्था की…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
1 min read
Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हुई कार्रवाई; लेह में हिंसा भड़काने का आरोप

Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक गिरफ्तार हो गए हैं. लेह हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया है. उन्हें जेल भेजा जाएगा या फिर कोई और अन्य व्यवस्था की जाएगी, इस पर फैसला लिया जा रहा है. ऐहतियातन इंटरनेट सेवाएं वहां बंद कर दी गई है.

तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा हुआ है
बता दें, 24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़क गई थी. हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 80 लोग घायल हो गए थे. हिसंक झड़प के बाद से लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया. आज हिंसा का तीसरा दिन है और आज भी कर्फ्यू लगा हुआ है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया है.

एलजी कविंद्र गुप्ता ने हाईलेवल बैठक की
लेह जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया था कि दो दिन के लिए सभी सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है. प्रशासन ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लेह और कारगिल सहित अन्य शहरों में धारा 144 लागू किया है. उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हालात का जायजा लेने के लिए हाईलेवल सुरक्षा बैठक की.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।