Sonam Wangchuk: कब होगी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई? पत्नी गीतांजलि ने दायर की है याचिका
Sonam Wangchuk: समाज सुधारक सोनम वांगचुक इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोनम वांगचुक को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. लेह हिंसा मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उन्हें राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा…

Sonam Wangchuk: समाज सुधारक सोनम वांगचुक इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोनम वांगचुक को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. लेह हिंसा मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उन्हें राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है. प्रशासन ने उन पर एनएसए लगाया है. इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती दी है. गुरुवार को अनुच्छेद 32 के तहत रिट याचिका दायर की गई है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दशहरे की छुट्टियों के बाद छह अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट जब दोबारा खुलेगा तो मामले की तत्काल सुनवाई की जा सकती है.
चार साल से निशाना बनाया जा रहा है- गीतांजलि अंग्मो
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने इससे पहले सोनम की गिरफ्तारी को गलत और सोनम पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था. उन्होंने कहा कि चार साल पहले जब सोनम ने लद्दाख के पूर्ण दर्ज की मांग के लिए प्रदर्शन शुरू किया था, तब से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कई बार जांच एजेंसियां हमारे घर का दरवाजा खटखटा चुकी हैं. हमारे दो एनजीओ हैं और उनमें आने वाले विदेशी फंडिंग के बारे में सरकार बार-बार हमसे सवाल करती है.
एजेंसियों की नाकाम- गीतांजलि अंग्मो
सोनम वांगचुक और पाकिस्तान के आपसी संबंधों के आरोपों पर गीतांजलि ने कहा कि ये बात अगर सच है तो जांच एजेंसियों की ये बहुत बड़ी नाकामी है. पाकिस्तान का कोई जासूस अगर लद्दाख में घूम रहा है तो हमारी एजेंसियां क्या कर रही हैं. वे अपने काम में नकामयाब रहीं. हमें उनसे जवाब चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
