President Rule In Manipur: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन, जानिए इसके पीछे की वजहें
बीएस राय : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इससे पहले 9 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राज्य में करीब दो साल से जारी जातीय हिंसा के बाद दिया था। वे…

बीएस राय : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इससे पहले 9 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राज्य में करीब दो साल से जारी जातीय हिंसा के बाद दिया था। वे अपने शासन के दौरान उठे विभिन्न मुद्दों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद से ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
भारतीय संविधान के तहत किसी भी राज्य की विधानसभा की दो बैठकों के बीच अधिकतम 6 महीने का अंतराल होना चाहिए। मणिपुर विधानसभा के मामले में यह अवधि बुधवार को समाप्त हो गई और इस दौरान किसी भी पार्टी या गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया।
मणिपुर विधानसभा का सत्र 10 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस बीच कांग्रेस की ओर से बीरेन सिंह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही थी। हालांकि अब सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।
राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद राज्य के शासन में व्यापक परिवर्तन होते हैं। राज्य का प्रशासन राष्ट्रपति के नियंत्रण में आ जाता है, जो अपने प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल को प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपता है। इसके तहत राज्यपाल केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रशासनिक कार्य करता है।
सामान्य तौर पर राज्य में कानून बनाने की शक्ति विधानसभा के पास होती है, लेकिन राष्ट्रपति शासन के दौरान यह शक्ति संसद के पास चली जाती है। अगर संसद सत्र में नहीं है, तो राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकते हैं। राष्ट्रपति शासन अधिकतम 6 महीने के लिए लगाया जाता है, लेकिन संसद की अनुमति से इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
मणिपुर में लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के कारण राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। इससे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में स्थिरता लाने की कोशिश की जाएगी। अब राज्य की सभी प्रशासनिक शक्तियाँ केंद्र सरकार के नियंत्रण में रहेंगी, जो भविष्य की परिस्थितियों का फैसला करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
