द इंडियन व्यू

POK में लोगों पर बहुत जुल्म हो रहा, UN के लोग वहां जाएं : फारूक अब्दुल्ला की अपील

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव): जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों पर बहुत जुल्म में हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड नेशन से पीओके का दौरा करने की अपील की…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
2 min read
POK में लोगों पर बहुत जुल्म हो रहा, UN के लोग वहां जाएं : फारूक अब्दुल्ला की अपील

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव): जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों पर बहुत जुल्म में हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड नेशन से पीओके का दौरा करने की अपील की है। जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि रियासत आज मुश्किल में पड़ गई है। वहां बहुत जुल्म हो रहा है। कई लोग शहीद हो गए है। वहां की खबरें पूरी तरह मालूम नहीं हैं।"

फारुक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं अपील करूंगा कि यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन के लोगों को वहां जाना चाहिए और देखना चाहिए कि वहां लोगों को कौन-कौन सी मुश्किलें आ रही हैं, ताकि हम लोगों को और पूरी दुनिया को पता चले की वहां लोगों को किन मुसीबतों से गुजरना पड़ रहा है। इसलिए में यूएनओ से गुजारिश कर रहा हूं, वहां जाएं और तहकीकात करें।"

पीओके में चार दिन से प्रदर्शन जारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चार दिन से प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए फायरिंग की गई। फायरिंग में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक कैंडल मार्च निकाला गया। हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां 27 लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी नाम के नागरिक संगठन के नेतृत्व में पीओके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगे बेहतर शासन, आर्थिक राहत, राजनीतिक अधिकार हैं। पाकिस्तान प्रशासन ने जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी पर बैन लगा दिया है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। 7-8 जून को रावलकोट में हिंसक झड़पें हुईं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस/रेंजर्स ने गोलीबारी कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। मुजफ्फराबाद और अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शन में 1.5 लाख लोग शामिल हुए हैं। ये प्रदर्शन मूल रूप से स्थानीय मुद्दों बिजली, सड़कें, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व से शुरू हुए, लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ व्यापक नाराजगी में बदल गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।