Nepal Crisis: नेपाल में उथल-पुथल से गाजियाबाद में गहराया संकट, करोड़ों के कारोबार का हो रहा नुकसान
Nepal Crisis: नेपाल में हाल ही में हुए तख्तापलट और लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने गाजियाबाद के निर्यातकों को गहरी चिंता में डाल दिया है. गाजियाबाद से नेपाल को होने वाला लगभग 500 करोड़ रुपये का वार्षिक निर्यात अब असमंजस…

Nepal Crisis: नेपाल में हाल ही में हुए तख्तापलट और लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने गाजियाबाद के निर्यातकों को गहरी चिंता में डाल दिया है. गाजियाबाद से नेपाल को होने वाला लगभग 500 करोड़ रुपये का वार्षिक निर्यात अब असमंजस में है. उद्योगपति और व्यापारी वर्ग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि नेपाल की कमान सेना के हाथ में जाने के बाद उनके व्यापार का क्या भविष्य होगा.
ऑर्डर की डिलीवरी और भुगतान पर सस्पेंस
व्यापारियों का कहना है कि नेपाल में बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर ऑर्डर की डिलीवरी और भुगतान पर पड़ सकता है. जिन ऑर्डरों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है, उनके लिए भुगतान को लेकर संशय बना हुआ है. साथ ही, भविष्य के ऑर्डर भेजने को लेकर वहां के वेंडर अब 'इंतजार करने' की सलाह दे रहे हैं. गाजियाबाद के निर्यातक राकेश अनेजा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पैकेजिंग मेटेरियल नेपाल भेजा था, लेकिन अब वहां से अगला ऑर्डर रोकने की बात कही जा रही है.
बॉर्डर बंद होने की आशंका से व्यापार ठप
गाजियाबाद की करीब आठ हजार इकाइयां प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नेपाल के साथ व्यापारिक संबंध रखती हैं. यदि नेपाल में जारी अस्थिरता के कारण सीमा पर आवाजाही रोकी जाती है, तो इससे आयात-निर्यात की प्रक्रिया ठप हो सकती है. इससे न केवल तैयार माल अटक जाएगा, बल्कि कच्चे माल की आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा, जिससे उद्योगों को भारी नुकसान हो सकता है.
मुख्य रूप से इंजीनियरिंग गुड्स और मशीनरी का होता है निर्यात
गाजियाबाद से नेपाल को सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग गुड्स, मशीनें, दवाइयां, केमिकल, लोहे व स्टील के उत्पाद, सनमाइका, टेलरिंग मेटेरियल और पैकेजिंग मटेरियल का निर्यात किया जाता है. इस व्यापार से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है.
पर्यटन पर भी असर, नेपाल जाने वाले यात्रियों की संख्या घटी
नेपाल की बिगड़ती स्थिति का असर यात्रा और पर्यटन पर भी साफ देखा जा रहा है. साहिबाबाद डिपो से रोजाना दो बसें नेपाल के लिए चलती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है. बुधवार देर रात एक बस को यात्रियों के अभाव में रद्द करना पड़ा.
यदि नेपाल में जल्द राजनीतिक स्थिरता नहीं लौटती, तो गाजियाबाद के निर्यातकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. नेपाल का बाजार भारतीय उद्योगपतियों के लिए महत्वपूर्ण है और वहां के हालातों से पूरे व्यापार तंत्र में असंतुलन पैदा हो सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
