MP के जबलपुरी में ट्रक ने मिनी बस में मारी टक्कर, सात की मौत
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने…

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर के नेशनल हाइवे 30 पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। सूचना पर कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंधप्रदेश के बताए जा रहे हैं। जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वापस घर लौटने के दौरान जबलपुर में उनकी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।
दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रेवलर में फंसा
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रेवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
