Manipur: कुकी और मैतई इलाकों में हजारों करो़ड़ की सौगात देंगे PM मोदी, हिंसा के बाद पहली बार जा रहे मणिपुर
Manipur Violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा करने वाले हैं. मई 2023 में हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार मणिपुर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान, इंफाल और चुड़ाचांदपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं…

Manipur Violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा करने वाले हैं. मई 2023 में हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार मणिपुर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान, इंफाल और चुड़ाचांदपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें. इंफाल में मैतई समुदाय का दबदबा है तो चुड़ा चांदपुर कुकी बहुल इलाका है.
सरकार देगी ये संदेश
प्रधानमंत्री मोदी चुड़ाचांदपुर में 7300 करोड़ तो इंफाल में 3600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इससे पीएम मोदी संदेश देंगे कि केंद्र सरकार दोनों ही समुदायों के साथ एक जैसा व्यव्हार कर रही है और किसी के शाथ भी भेदभाव नहीं हो रहा है.
दोनों समुदायों को साधने की करेंगे कोशिश पीएम
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री का ये दौरा लंबे वक्त बाद हो रहा है. पीएम मोदी के इस दौरे से मणिपुर में शांति स्थापित करने की राह आसान हो सकती है. विपक्ष ने वैसे भी पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर कई टिप्पणियां की हैं लेकिन अब उनकी टिप्पणियां धरी की धरी रह जाएंगी. पीएम मोदी मणिपुर के बाद असम पश्चिम बंगाल और बिहार जाएंगे.
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
मणिपुर हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद तीन मई 2023 से मैतई और कुकी समुदायों में हिंसा शुरू हो गई थी, जो अब तक जारी ही है. हालात को काबू में करने के लिए राज्य में इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. इसके बाद दोनों समुदायों के अलग-अलग और साथ में कई दौर की बात हुई, जिसके बाद शांति स्थापित की जा सकी है.
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
