IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया
अहमदाबाद : राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर सीजन की पहली थ्रिलिंग जीत दर्ज की। तुषार देशपांडे की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी और रवि विश्नोई के…

अहमदाबाद : राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर सीजन की पहली थ्रिलिंग जीत दर्ज की। तुषार देशपांडे की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी और रवि विश्नोई के चार विकेट इस जीत के मुख्य कारक बनें।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबकि युवा वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, जहां साई सुदर्शन ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, बीच के ओवरों में बिश्नोई ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर गुजरात को दबाव में ला दिया और चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
गुजरात एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन विकेट गिरने से टीम 133/5 तक सिमट गई। इसके बाद आखिर में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने तेज रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। फिर आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन देशपांडे ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और एक अहम विकेट भी लिया।
इस तरह राजस्थान ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
