IND vs PAK: LIVE मैच में अभिषेक और हारिस के बीच हुई लड़ाई, अंपायर्स को करना पड़ा गया बीच-बचाव
IND vs PAK: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान के दिए 172 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया के…

IND vs PAK: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान के दिए 172 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. टीम इंडिया के जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल रहे. वहीं इस मैच में अभिषेक शर्मा और हरिस रऊफ आपस में भिड़ गए, जिसके बाद अंपायर को बीच में आना पड़ा.
आपस में भिड़े अभिषेक शर्मा और हरिस रऊफ
इस मैच में भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने तूफानी शुरुआत की और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में ही 105 रन जोड़ लिए. वहीं इस दौरान अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी बॉलर हरिस रऊफ (Haris Hauf) आपस में भिड़ गए.
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की पारी की धमाकेदार शुरुआत की. अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद अभिषेक और गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.वहीं भारत की पारी का पांचवा ओवर हरिस रऊफ लेकर आए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने पुल शॉट मारा और गेंद चौके के लिए चली गई.
अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव
इसके बाद हरिस रऊफ अभिषेक शर्मा से कुछ कहते और चिल्लाते नजर हुए नजर आते हैं. हरिस इस दौरान अभिषेक को उंगली भी दिखाते हैं. अभिषेक भी उन्हें हाथ के इशारे से जाने के लिए रहते हैं. तभी शुभमन गिल भी आ जाते हैं, लेकिन तब भी हरिस और अभिषेक एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं और एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आते हैं. तभी अंपायर बीच में आते हैं और हरिस रऊफ को पकड़ कर उन्हें जाने के लिए कहते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अभिषेक हारिस को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
