द इंडियन व्यू

IND vs PAK Final में अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास, रोहित-विराट को एक साथ पछाड़ने का सुनहरा मौका

IND vs PAK Final: युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अकेले दम पर ही भारत को एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया है. उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया है. अब…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
IND vs PAK Final में अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास, रोहित-विराट को एक साथ पछाड़ने का सुनहरा मौका

IND vs PAK Final: युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अकेले दम पर ही भारत को एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया है. उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया है. अब टूर्नामेंट में उनके सामने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. जहां वह विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से आगे निकल सकते हैं, यह रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का है.

अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा लगातार 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ 50 का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए तो वह 4 अर्धशतक जड़ देंगे. तो वह ऐसा करने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 3 अर्धशतक लगातार बनाए हैं. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 2 फिफ्टी लगातार बनाई है तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर 1 बार यह कारनामा कर चुके हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

गजब फॉर्म में अभिषेक
अभिषेक शर्मा के लगातार फिफ्टी बनाने का सिलसिला 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था. सुपर-4 के इस मुकाबले में उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी. इसके बाद बांग्लादेश के सामने 75 और फिर सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की धुआंधार पारी खेली. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज यानि 28 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी जड़ पाते हैं या नहीं.

अभिषेक के नाम एशिया कप 2025 X
आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज हैं. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में उन्होंने इसे साबित भी कर दिखाया. टूर्नामेंट की 6 पारियों में उन्होंने 51 की शानदार औसत और 204 के अविश्वसनीय स्ट्राइक-रेट के साथ 309 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वह एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के इतिहास में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।