द इंडियन व्यू

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, युजवेंद्र चहल छूट जाएंगे पीछे

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 में आज भिड़ंत होगी. दोनों टीमें दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इससे पहले लीग मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
IND vs PAK: हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, युजवेंद्र चहल छूट जाएंगे पीछे

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 में आज भिड़ंत होगी. दोनों टीमें दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इससे पहले लीग मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने एक विकेट हासिल किया था. अब पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक एक विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ सकते हैं.

हार्दिक पांड्या चहल को छोड़ सकते हैं पीछे
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टी20 इंटरनेशनल में अब तक 117 मैच खेलते हुए कुल 96 विकेट हासिल किए हैं. हार्दिक ने एशिया कप 2025 में कुल 2 विकेट लिए हासिल किए हैं. उन्होंने पहले मैच में यूएई के खिलाफ कोई विकेट नहीं लिया था. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 1 और ओमान के खिलाफ 1 विकेट लिया था. ओमान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी की थी.

हार्दिक अब पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगें. हार्दिक और चहल 96-96 विकेट के साथ संयुक्त रूप से अभी दूसरे नंबर पर हैं. वहीं अर्शदीप सिंह ने 100 का आंकड़ा छू लिया है.

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अर्शदीप सिंह - 100

युजवेंद्र चहल - 96

हार्दिक पांड्या - 96

जसप्रीत बुमराह - 92

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की रिकॉर्ड की बात करें तो वो अब तक 8 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान हार्दिक ने 14 विकेट अपने नाम किए हैं. हार्दिक का बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट चटकाना है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक के बल्ले से कुल 91 रन निकले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज एशिया कप (Asia Cup 2025) के सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन कैसा रहता.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।