समाचार पोर्टल

Delhi : 10 लाख के विवाद में फाइनेंसर ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, थाने में किया सरेंडर

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में गुरुवार देर शाम 46 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर देवेन्द्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फाइनेंसर मोहिद (36) ने कथित तौर पर देवेन्द्र को दो…

Ragwendra P Singh
September 11, 2026
2 min read
Delhi : 10 लाख के विवाद में फाइनेंसर ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, थाने में किया सरेंडर

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में गुरुवार देर शाम 46 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर देवेन्द्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फाइनेंसर मोहिद (36) ने कथित तौर पर देवेन्द्र को दो गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी खुद तिगड़ी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह 10 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद सामने आया है। हालांकि, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।गर्दन में लगी गोली, अस्पताल में मौतदक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम तिगड़ी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेन्द्र गुप्ता को घायल हालत में पाया। उनकी गर्दन पर गोली लगने के निशान थे।घायल देवेन्द्र को इलाज के लिए बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, देवेन्द्र प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।आरोपी से देसी कट्टा बरामदपुलिस ने आरोपी मोहिद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया है। घटना के बाद फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों के अलावा सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। हथियार और गोली से जुड़े पहलुओं की पुष्टि के लिए बैलिस्टिक जांच भी कराई जा रही है।10 लाख रुपये के लेन-देन का विवादपुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी मोहिद फाइनेंस का काम करता है और उसने देवेन्द्र गुप्ता को करीब 10 लाख रुपये दिए थे। पुलिस के मुताबिक, पैसे वापस करने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इसी विवाद के चलते आरोपी ने कथित तौर पर देवेन्द्र पर गोली चला दी। वारदात के बाद वह सीधे तिगड़ी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…