Cuttack Clashes: ओडिशा के कटक में भड़की हिंसा, आठ पुलिस अधिकारियों समेत 25 लोग घायल, इंटरनेट सेवाएं बंद
Cuttack Clashes: ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई. जिसमें आठ पुलिस अधिकारियों समेत 25 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कटक में इंटरनेट सेवाएं…

Cuttack Clashes: ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई. जिसमें आठ पुलिस अधिकारियों समेत 25 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कटक में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं. इसके साथ ही इलाके में 36 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया. राज्य सरकार के अनुसार, 'गलत सूचना' से बचने के लिए कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण (CDA) और आसपास के 42 मौजा क्षेत्र में रविवार शाम 7 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.
सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगा प्रतिबंध
ओडिशा सरकार ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के अलावा, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और एक्स सहित सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि क्योंकि इनसे भड़काऊ संदेशों के प्रसार में मदद मिलती है. जिसके चलते कटक में "सार्वजनिक व्यवस्था और शांति भंग" हो सकती है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि, "कटक शहर में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और शांति एवं सौहार्द बहाल करने के लिए सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाले ऐसे भड़काऊ और प्रेरित संदेशों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं."
13 थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू
इसके साथ ही सरकार ने कटक के 13 थाना क्षेत्रों- दरगाह बाजार, मंगलाबाग, छावनी, पुरीघाट, लालबाग, बिदानासी, मरकट नगर, सीडीए फेज-2, मालगोदाम, बादामबाड़ी, जगतपुर, बयालिस मौज़ा और सदर में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह के मुताबिक, ये आदेश रविवार रात 10 बजे से 36 घंटे के लिए प्रभावी रहेंगे.
सीएम माझी ने की लोगों से शांति की अपील
बता दें कि इससे पहले, दिन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हिंसा पर दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की. सीएम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि, सीएम माझी ने अधिकारियों को कटक में हिंसा के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि, "कटक एक हज़ार साल पुराना शहर है जो अपने भाईचारे के लिए जाना जाता है. कुछ उपद्रवियों की हरकतों के कारण हाल के दिनों में शहर की शांति भंग हुई है."
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
