Chennai: थर्मल पावर स्टेशन में 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, नौ की मौत, मजदूर मलबे नीचे में दबे
उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. मंगलवार को यहां पर निर्माणाधीन एक आर्च गिर गया. इसमें नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 अन्य घायल हो गए. शुरुआती रिपोर्ट के…

उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. मंगलवार को यहां पर निर्माणाधीन एक आर्च गिर गया. इसमें नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 अन्य घायल हो गए. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी मजदूरों के ऊपर आकर गिरा. अचानक हुए इस हादसे में मौके पर अफरातफरी दिखाई दी.
कई मजदूर मलबे नीचे में दब गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मजदूर की हालत बेहद गंभीर बताई गई है. वहीं दस से ज्यादा मजदूरों को गंभीर चोटें सामने आई हैं. सभी घायलों को नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल में लाया गया. यहां उनका इलाज जारी है.
बचाव अभियान जारी
अवाडी पुलिस आयुक्त ने कहा कि इमारत ढहने की सही वजह अभी सामने नहीं आई है. बचाव अभियान जारी है. घटना की जांच शुरू हो गई है. फरवरी में एक अन्य घटना में, मदुरै के मट्टुथवानी बस स्टैंड पर स्थित प्रतिष्ठित आर्च को गिराने के दौरान एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गई. ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह आर्च 1981 में एमजी रामचंद्रन के शासनकाल में पांचवें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य में बनाया. सड़क विस्तार के कारण बाधा बन रहा था. इस दौरान तोड़फोड़ आरंभ और एक खंभा गिर गया. इससे चालक दब गया था.
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
