सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय पैरा शटलरों का जलवा तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं, सुहास एलवाई ने पुरुष एकल एसएल4 और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर तथा नित्या श्री ने मिक्स्ड डबल्स एसएच6 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
तीनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिली। प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रामदानी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-16 से जीत लिया था। हालांकि, इंडोनेशियाई जोड़ी ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे और निर्णायक गेम में भी दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने अपना संयम बनाए रखते हुए 21-17 से गेम जीत लिया।
प्रमोद और मनीषा को 21-16, 13-21, 17-21 के स्कोर से हार के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल मिला और भारतीय पदक तालिका में एक और पदक जुड़ गया।
पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा में सुहास लालिनाकेरे यतिराज ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान के खिलाफ कड़े सेमीफाइनल मुकाबले के बाद कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले गेम में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें सुहास को 21-23 से हार झेलनी पड़ी।
हालांकि, उन्होंने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए 21-8 से जीत दर्ज की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।
तीसरे गेम में भी मुकाबला शुरुआती दौर में बराबरी का रहा। 11 अंकों के पड़ाव तक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन इसके बाद सेतियावान ने अपनी गति बढ़ाई और 21-15 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
सुहास को 21-23, 21-8, 15-21 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रतियोगिता का समापन किया।
मिक्स्ड डबल्स एसएच6 स्पर्धा में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और नित्या श्री की जोड़ी ने भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया की रीना मार्लिना और सुभान से हुआ। इस मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और दोनों गेम में अपनी बढ़त कायम रखी।
कृष्णा नागर और नित्या श्री को 14-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशियाई जोड़ी ने दोनों गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया
जबकि भारतीय खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
हार के बावजूद कृष्णा और नित्या ने पोडियम पर जगह बनाई और एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के पैरा बैडमिंटन अभियान में एक और पदक जोड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
