Asia Cup Super 4 Schedule: सुपर-4 में खेले जाएंगे 6 मुकाबले, ऐसा रहेगा सभी टीमों का कार्यक्रम
Asia Cup Super 4 Schedule: टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद सुपर-4 की शुरुआत होगी. 20 सितंबर से अगले राउंड का आगाज होगा. सुपर फोर में जिन चार टीमों ने…

Asia Cup Super 4 Schedule: टी20 एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद सुपर-4 की शुरुआत होगी. 20 सितंबर से अगले राउंड का आगाज होगा.
सुपर फोर में जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया है, उनमें ग्रुप-ए से भारत व पाकिस्तान शामिल है. वहीं ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रही. आइए जानें सुपर-4 का शेड्यूल कैसा रहने वाला है.
4 टीमों के बीच फाइनल की जंग
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका व बांग्लादेश टी20 एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही. अब इनके बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी. अगले राउंड की शुरुआत शनिवार 20 सितंबर को होगी. पहले मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका की टक्कर होने वाली है. इस मैच का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा.
21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा. दुबई ही इस मैच की मेजबानी करेगा. 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका अबू धाबी में एक दूसरे से भिड़ेंगी. 24 सितंबर को टीम इंडिया बांग्लादेश के विरुद्ध खेलने उतरेगी.
ये धमाकेदार मुकाबला दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 25 सितंबर को सुपर-4 के तहत बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान के साथ होगा. दुबई में यह मैच खेला जाने वाला है. सुपर-4 का आखिरी मैच 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. जिसका आयोजन दुबई में ही होगा.
20 सितंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- दुबई
21 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई
23 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- अबू धाबी
24 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान बांग्लादेश- दुबई
25 सितंबर- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान- दुबई
26 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका- दुबई
इस दिन होगा खिताबी मुकाबला
यूएई में चल रहे टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को होगा. जहां एशिया की चैंपियन कौन बनेगी, इसका फैसला होगा. इस मैच में सुपर-4 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो धुरंधर टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी. पिछली बार टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी. देखना होगा सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यह टीम खिताब बचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
इंडिया ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है. जिस लय में वह नजर आ रही है, उससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इंडियन टीम फाइनल तक का रास्ता तय करने में जरूर सफल रहेगी.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
