विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ बने नंबर-1
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक और विश्व कीर्तिमान पर अपना कब्जा जमा लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही वह 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली ने जैसे ही खाता खोला ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक और विश्व कीर्तिमान पर अपना कब्जा जमा लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही वह 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली ने जैसे ही खाता खोला ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
दरअसल, विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. विराट अब कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच से पहले तक वह पोंटिंग के बराबर थे.
विराट ने चौका लगाकर अपना खाता खोला. इसके साथ ही इतिहास भी रच दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले रिकी पोंटिंग के नाम था. उन्होंने अपने करियर में कीवी टीम के खिलाफ कुल 1971 रन बनाए थे.
हालांकि, अब विराट कोहली नंबर-1 हैं. कोहली के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अब 1978 रन दर्ज हो चुके हैं. इस लिस्ट में कोहली और पोंटिंग के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सचिन ने 1750 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा 1568 रन के साथ चौथे और सनथ जयसूर्या 1519 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस ने कीवी टीम के खिलाफ 1449 रन बनाए थे.
इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए भारत ने गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी से मेजबानों को 134 रन पर ही ढेर कर दिया.
भारत ने न्यूजीलैंड पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा. 23 के स्कोर तक टीम ने अपने टॉप तीन बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) खो चुकी थी. आकिब नहीं ने ओपनर्स तो अंशुल कंबोज ने निकोलस को चलता किया.
53 के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते कीवी टीम ने 5 विकेट खो दिए. टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को एक ही ओवर में गुरनूर ने आउट किया. न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर ने सँभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन कामयाब नहीं हुए.
दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया. मिचेल ने 5 चौकों और 2 छक्कों से 55 रन की पारी खेली. मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए.
सेंटनर ने 2 छक्कों और 1 चौके से 31 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.
भारत से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की. बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए.
आकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए.
सम्बंधित ख़बरें
दीपों की रोशनी से जगमगाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट
छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां हैंडबॉल खिलाड़ियों ने दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मोमबत्तियां सजाकर दीपावली का उत्सव मनाया।
विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को झटका, स्कीट में दोनों जोड़ियां पदक से चूकीं
भारत का आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा तथा उसकी स्कीट में दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में विफल रही।
7 विकेट गिरने के बाद तौहीद का ऐतिहासिक धमाका, 242 रन ठोककर तोड़ा मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में तौहीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और फिर इसे दोहरे शतक में बदला.
वैष्णवी-रुतुजा की ऐतिहासिक छलांग, डब्ल्यूटीए टूर के युगल फाइनल में पहली बार पहुंची भारतीय जोड़ी
भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर के किसी टूर्नामेंट के युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।
