द इंडियन व्यू

दीपों की रोशनी से जगमगाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट

छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां हैंडबॉल खिलाड़ियों ने दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मोमबत्तियां सजाकर दीपावली का उत्सव मनाया।

Prakhar
November 7, 2026
2 min read
दीपों की रोशनी से जगमगाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट

लखनऊ। छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां हैंडबॉल खिलाड़ियों ने दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मोमबत्तियां सजाकर दीपावली का उत्सव मनाया।

खिलाड़ियों ने दीये, रंगोली और मोमबत्तियों से सजाया कोर्ट, अतिथियों ने किया दीपावली पूजन

खिलाड़ियों ने अपने खेल परिसर को रोशनी और रंगों से सजाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन हैंडबॉल कोच मो. तौहीद ने किया। उनकी अगुवाई में खिलाड़ियों ने पूरे कोर्ट को आकर्षक ढंग से सजाया और दीपावली पूजन की तैयारियां कीं।

आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया एवं महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) और विशिष्ट अतिथि टीपी हवेलिया (संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने दीपावली पूजन किया और खिलाड़ियों को दियो की रोशनी की तरह अपने खेल की जगमगाहट बिखेरने के लिए शुभकामनाएं दी।

आज मनीष कक्कड़ (महासचिव, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन) सहित डा.सुमंत पाण्डेय (सचिव, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन) ने भी दीपावली पूजन में हिस्सा लिया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीये अपने प्रकाश से अंधकार दूर करते हैं, उसी तरह खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से खेल जगत में अपनी चमक बिखेरें।

इस अवसर पर हैंडबॉल परिवार से सलमान चौधरी, संजय पांडेय, सुधीर कुमार, नंद लाल, राकेश भट्ट, अनूप किशोर शर्मा, आलोक मिश्रा, अशद खान, नदीम अहमद, जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव, मुक्केबाजी कोच कृपाशंकर, क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय से नीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को झटका, स्कीट में दोनों जोड़ियां पदक से चूकीं

भारत का आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा तथा उसकी स्कीट में दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में विफल रही।

7 विकेट गिरने के बाद तौहीद का ऐतिहासिक धमाका, 242 रन ठोककर तोड़ा मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में तौहीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और फिर इसे दोहरे शतक में बदला.

वैष्णवी-रुतुजा की ऐतिहासिक छलांग, डब्ल्यूटीए टूर के युगल फाइनल में पहली बार पहुंची भारतीय जोड़ी

भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर के किसी टूर्नामेंट के युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ बने नंबर-1

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक और विश्व कीर्तिमान पर अपना कब्जा जमा लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही वह 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली ने जैसे ही खाता खोला ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.