7 विकेट गिरने के बाद तौहीद का ऐतिहासिक धमाका, 242 रन ठोककर तोड़ा मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में तौहीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और फिर इसे दोहरे शतक में बदला.

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में तौहीद ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और फिर इसे दोहरे शतक में बदला.
सिलहट में चल रहे टेस्ट के तीसरे दिन तौहीद ने ये उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने. इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के लिए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाते हुए टीम को बढ़त भी दिलाई.
इस मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे. इसके बाद तीसरे दिन स्पिनर जोमेल वारिकन के दम पर वेस्टइंडीज ने सिर्फ 184 रन तक बांग्लादेश के 7 विकेट गिरा दिए थे. टीम का 200 रन तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन ऐसे वक्त में ही तौहीद ने जुझारूपन दिखाया और न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि अकेले ही 200 रन से ज्यादा बना दिए.
मैच के दूसरे दिन जब बांग्लादेश ने 22 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, तब तौहीद की क्रीज पर एंट्री हुई थी. इसके बाद उनके सामने विकेट गिरते रहे लेकिन 25 साल के तौहीद जमे रहे. उन्होंने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और अपना पहला अर्धशतक जमाया. इसके बाद उन्हें 9वें नंबर के बल्लेबाज ताइजुल इस्लाम का अच्छा साथ मिला और देखते ही देखते तौहीद ने अपना पहला शतक भी जमा दिया.
मगर ये बल्लेबाज सिर्फ इतने पर ही नहीं रुका. ताइजुल के साथ 117 रन की साझेदारी के बाद तौहीद ने तस्कीन अहमद के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया और इस दौरान अपने शतक को दोहरे शतक में बदलकर इतिहास रच दिया.
तौहीद ने 304 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बांग्लादेशी बने. इस पारी और साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के स्कोर 356 रन को भी पार कर लिया.
तौहीद ने इसी दौरान बांग्लादेश के लिए सबसे बड़े टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (219) को पीछे छोड़ा और आखिरकार 242 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर नाबाद लौटे.
तौहीद की पारी में 22 चौके और 11 छक्के भी थे. बांग्लादेश ने कुल 386 रन बनाकर पहली पारी में 30 रन की बढ़त ली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 7 रन बनाए थे.
सम्बंधित ख़बरें
दीपों की रोशनी से जगमगाया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट
छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां हैंडबॉल खिलाड़ियों ने दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मोमबत्तियां सजाकर दीपावली का उत्सव मनाया।
विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को झटका, स्कीट में दोनों जोड़ियां पदक से चूकीं
भारत का आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा तथा उसकी स्कीट में दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में विफल रही।
वैष्णवी-रुतुजा की ऐतिहासिक छलांग, डब्ल्यूटीए टूर के युगल फाइनल में पहली बार पहुंची भारतीय जोड़ी
भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर के किसी टूर्नामेंट के युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।
विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ बने नंबर-1
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक और विश्व कीर्तिमान पर अपना कब्जा जमा लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही वह 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कोहली ने जैसे ही खाता खोला ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
