पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 के पहले दिन इन टीमों को मिली जीत
पंजाब हॉकी लीग के तीसरे संस्करण का गुरुवार को मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शानदार आगाज़ हुआ।

मोहाली : पंजाब हॉकी लीग के तीसरे संस्करण का गुरुवार को मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शानदार आगाज़ हुआ।
राउंडग्लास हॉकी अकादमी, घुमनेरा राइजर्स और नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने पहले दिन दर्ज की जीत
देश के सबसे बड़े जूनियर स्तर के हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान और पीएचएल 2026 के ब्रांड एंबेसडर हार्दिक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के पहले दिन मेजबान राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई को 3-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हार्दिक सिंह के अलावा इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एवं राउंडग्लास के संस्थापक निदेशक सरपाल सिंह, टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवं भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिलप्रीतसिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपालसिंह और मॉस्को 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तथा राउंडग्लास हॉकी अकादमी के तकनीकी प्रमुख राजिंदर सिंह सीनियर मौजूद रहे।
दिन के मुख्य मुकाबले में मेजबान राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार खेल दिखाते हुए रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई को 3-0 से शिकस्त दी।
मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेल रही राउंडग्लास की ओर से 11वें मिनट में वरिंदरसिंह ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हाफटाइम से ठीक पहले 30वें मिनट में सन्मुखसिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में कप्तान अर्शप्रीतसिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम की जीत 3-0 से सुनिश्चित कर दी। राउंडग्लास के डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया।
दिन के पहले मुकाबले में घुमने राराइजर्सअकादमी, नई दिल्ली ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 7-2 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। मैच के आठवें मिनट में एसडीएटी की ओर से मुरुगेश्वरन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, अगले ही मिनट घुमनेराराइजर्स के ताशु ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
दूसरे क्वार्टर में दिल्ली की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे। 17वें मिनट में अभय ने फील्ड गोल किया, जबकि 18वें मिनट में ताशु ने अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। 22वें मिनट में एसडीएटी के सुगुमार ने फील्ड गोल कर अंतर कम किया।
इसके बाद घुमनेराराइजर्स के कप्तान निशांत ने 24वें मिनट और अभय ने 27वें मिनट में गोल कर हाफ टाइम तक टीम को 5-2 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी दिल्ली की टीम का दबदबा जारी रहा। 36वें मिनट में अर्जनदीपसिंह ने फील्ड गोल किया, जबकि 54वें मिनट में सिद्धार्थ ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 7-2 से शानदार जीत दिलाई।
दिन के दूसरे मुकाबले में नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने कड़े संघर्ष में सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को 1-0 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद 18वें मिनट में नेवल टाटा हॉकी अकादमी के कप्तान मोहम्मदजईद ने पेनल्टीकॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
अंतिम दो क्वार्टर में सुरजीत हॉकी अकादमी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जमशेदपुर की टीम के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राउंडग्लास हॉकी अकादमी और हॉकी पंजाब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंजाब हॉकी लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का अवसर प्रदान करना और उनके पेशेव रए वंव्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इस प्रतियोगिता में देशभर की 10 शीर्ष हॉकी अकादमियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में किया जा रहा है। लीग चरण 3 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल मुकाबले 5 दिसंबर को होंगे, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
कल के मुकाबले (शुक्रवार, 20 नवंबर 2026)
सुबह 11:30 बजे: सुरजीत हॉकी अकादमी बनाम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई
दोपहर 1:30 बजे: घुमने राराइजर्स अकादमी, नई दिल्ली बनाम नामधारी XI
दोपहर 3:30 बजे: रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई बनाम गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत
सम्बंधित ख़बरें
सीएजी और साउथ सेंट्रल रेलवे ने रक्षापंक्ति ध्वस्त कर फाइनल में बनाई जगह
मैदान पर आक्रामक तेवर, गेंद पर मजबूत कब्जा और प्रतिद्वंद्वी की रक्षापंक्ति को भेदने की जबरदस्त जद्दोजहद। कभी तेज पासों से चकमा देकर हमला, तो कभी पेनाल्टी कॉर्नर पर सटीक निशाना।
लखनऊ यूनिवर्सिटी की 146 रन से शानदार दूसरी जीत, वीएमएसबी की हार
आदि आदेश शुक्ला (65) की उम्दा अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान नमन तिवारी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में दूसरी जीत अपने नाम की।
आईएफएल में शुक्रवार को डबल-हेडर में राजस्थान-चानमारी और मोहम्मडन-गोकुलम आमने-सामने
स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के तहत शुक्रवार, 20 नवंबर को खेले जाने वाले 'डबल-हेडर' मुकाबलों में रोमांच चरम पर होगा।
मान्यता प्राप्त पत्रकार की दमदार जीत, अमर उजाला को 6 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच आसिफ खान (73) की उम्दा अर्धशतकीय पारी की बदौलत मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी की स्मृति में आयोजित इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान शुरू किया।
