द इंडियन व्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दर्ज की जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2026 इंडिया/न्यूजीलैंड सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी इवेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। ऑकलैंड के लॉयड एल्स्मोर हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी।

Prakhar
November 19, 2026
2 min read
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दर्ज की जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 इंडिया/न्यूजीलैंड सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी इवेंट में विजयी आगाज किया।

ऑकलैंड के लॉयड एल्स्मोर हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 3-2 से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में जोंटी एल्म्स के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

हालांकि, मेजबान टीम की यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। इसी मिनट में उत्तम सिंह ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को बराबरी दिला दी। इस तरह पहले हाफ में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आ गया।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार गोल करने के मौके बनाए। इसका फायदा 38वें मिनट में मिला, जब शारदानंद तिवारी ने फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके पांच मिनट बाद यानी 43वें मिनट में कप्तान संजय ने पेनल्टी कॉर्नर पर सटीक निशाना लगाते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी।

दो गोल से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने मुकाबले में वापसी की कोशिश तेज कर दी। मेजबान टीम को 55वें मिनट में सफलता भी मिली, जब सैम हिहा ने गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। इससे मैच के अंतिम मिनटों में रोमांच बढ़ गया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद अपनी बढ़त कायम रखी और अंततः 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में सकारात्मक शुरुआत की है। अब दोनों टीमें शनिवार, 21 नवंबर को दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड अपने खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस आयोजन का हिस्सा बने हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।