द इंडियन व्यू

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्या का तूफान, मुंबई ने 13.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया। मुंबी के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

Prakhar
November 14, 2026
2 min read
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्या का तूफान, मुंबई ने 13.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया। मुंबी के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई ने हैदराबाद से मिले 173 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए सूर्यकुमार ने नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को ग्रुप डी एलीट मुकाबले में आसान जीत दिलाई।

मुशीर खान ने भी 51 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने अंत में आकर पारी को फिनिश किया।

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार आईपीएल के बाद पहली बार टॉप-लेवल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह जून में मुंबई टी20 लीग और उसके बाद क्लब क्रिकेट में खेलते नजर आए थे, लेकिन अब काफी समय बाद उन्होंने टॉप-लेवल क्रिकेट में वापसी की है।

मैच की बात करें तो हैदराबाद 172 रन बनाकर ऑलआउट हुई। उनके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके।

अभिराथ रेड्डी ने 35 रन बनाए, जबकि चौथे नंबर पर उतरे कोदिमेला हिमातेजा ने 25 रन जोड़े। कप्तान चामा वी मिलिंद ने अंत में 22 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में मुंबई को अंगकृष रघुवंशी (27 रन) और दूसरे ओपनर हार्दिक तमोरे (22 रन) ने एक मजबूत शुरुआत दी। 7.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 90/2 था और टीम जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही थी।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और मुशीर ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने अपनी शुरुआती सात गेंदों में दो छक्के और इतने ही चौके लगाए और सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

मुशीर ने भी शानदार बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 9वें ओवर में वेद रेड्डी के ओवर में 22 रन बनाए और फिर दोनों ने मिलकर अगले ओवर में प्रणव वर्मा के खिलाफ 24 रन बटोरे।

12वें ओवर में मुशीर 51 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सूर्यकुमार ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। शिवम दुबे ने नाबाद 13 रन बनाए और शानदार छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने अपनी आतिशी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।