द इंडियन व्यू

सुहैल के गोल से चमकी टीम इंडिया, मालदीव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Prakhar
November 11, 2026
1 min read
सुहैल के गोल से चमकी टीम इंडिया, मालदीव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत से सुहैल अहमद भट ने पहले हाफ में गोल करके टीम को जीत दिलाई। सुहैल अहमद ने मैच के 38वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इससे पहले अब्दुल रबीह को विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने पेनल्टी बॉक्स में फाउल किया था जिसके बाद भारत को पेनल्टी मिली।

इस मुकाबले से पहले भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने और ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत थी। टीम ने जीत दर्ज करके दोनों लक्ष्य हासिल कर लिए।

इस ग्रुप से पाकिस्तान मालदीव को 3-0 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। उसके तीन अंक हैं और गोल अंतर प्लस दो का गोल है।

अंडर-23 टीम के कोच नौशाद मूसा के मार्गदर्शन में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों के साथ उतर रही है क्योंकि सीनियर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैत्री मुकाबले खेलने हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।