द इंडियन व्यू

43 मैच बाद हारा स्पेन, इंग्लैंड ने उसी के घर में 3-2 से दी शिकस्त

इंग्लैंड ने रविवार को नेशंस लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरो और विश्व कप विजेता स्पेन को उसी के घरेलू मैदान पर 3-2 से हरा दिया।

Prakhar
November 16, 2026
1 min read
43 मैच बाद हारा स्पेन, इंग्लैंड ने उसी के घर में 3-2 से दी शिकस्त

इंग्लैंड ने रविवार को नेशंस लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरो और विश्व कप विजेता स्पेन को उसी के घरेलू मैदान पर 3-2 से हरा दिया।

इस हार के साथ ही स्पेन का लगातार 43 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान समाप्त हो गया। टीम को मार्च 2024 में कोलंबिया के खिलाफ 0-1 की हार के बाद पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ पूरे मुकाबले में आक्रामक दबाव बनाए रखा। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी इंग्लिश टीम की तेज प्रेसिंग के सामने स्पेनिश खिलाड़ी लगातार परेशानी में नजर आए।

इंग्लैंड से कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल किया। यह इंग्लैंड के लिए उनका 93वां गोल रहा। इसके अलावा डिफेंडर एजरी कोंसा और बेन व्हाइट ने भी गोल दागे। स्पेन से मिकेल ओयारजाबल ने पेनल्टी पर गोल किया, जबकि निको विलियम्स ने दूसरा गोल किया।

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल की इन दोनों गोलों में अहम भूमिका रही। मुकाबले के अंतिम चरण में स्पेन ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जेम्स ट्रैफर्ड ने कई शानदार बचाव कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्वार्टर फाइनल का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।