एक ही टेस्ट में दो बार नर्वस 90 का शिकार बने सऊद शकील, बदकिस्मत खिलाड़ियों की सूची में शामिल
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, मगर इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज साउद शकील सुर्खियां बटौर ले गए। उनका नाम दुनिया के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, मगर इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज साउद शकील सुर्खियां बटौर ले गए। उनका नाम दुनिया के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है।
पाकिस्तान ने इस टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए 434 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी, इस पारी में साउद शकील पाकिस्तान के हाइएस्ट स्कोरर रहे थे, जिन्होंने 93 रनों की पारी खेली। वह अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए थे।
नर्वस 90s में आउट होना कोई खास बात नहीं है, मगर एक ही मैच में ऐसा दो बार हो जाए तो वह जरूर खास बन जाता है। जी हां, पाकिस्तान के इस स्कोर के सामने श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 446 रन बनाए।
जब पाकिस्तान दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी तो साउद शकील फिर शतक के करीब पहुंचे, मगर इस बार वह सेंचुरी से मात्र 3 रन से चूक गए। 97 के निजी स्कोर पर उन्हें लाहिरू कुमारा ने बोल्ड किया।
साउद शकील एक टेस्ट में दो बार नर्वस 90S में आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में इससे पहले 4 खिलाड़ियों के साथ ऐसा हुआ है। आखिरी बार श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 और 96 के निजी स्कोर पर एक ही टेस्ट में दो बार 90s में आउट हुए थे।
वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज के नाम यह रिकॉर्ड दो बार दर्ज है। वह इन बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। 1977 में वह पाकिस्तान के खिलाफ 91 और 96 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। वहीं दूसरी बार उनके साथ यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ 1980 में घटी, जब वह क्राइस्टचर्च टेस्टके दौरान 91 और 97 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
एक टेस्ट में दो बार 90s में आउट होने वाले बदकिस्मत खिलाड़ी
क्लेम हिल (ऑस्ट्रेलिया)- 98 और 97 बनाम इंग्लैंड 1902
फ्रैंक वूली (इंग्लैंड)- 95 और 93 बनाम ऑस्ट्रेलिया 1921
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)- 91 और 96 बनाम पाकिस्तान 1977
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)- 91 और 97 बनाम न्यूजीलैंड 1980
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 92 और 96 बनाम न्यूजीलैंड 2009
सऊद शकील (पाकिस्तान)- 93 और 97 बनाम श्रीलंका 2026
सऊद शकील लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 97 रन की जुझारू पारी से पाकिस्तान ने पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पहला टेस्ट ड्रॉ कराया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह पाकिस्तान का पहला ड्रॉ मुकाबला रहा। इससे पहले खेले गए नौ टेस्ट मैच में पाकिस्तान को सात में हार और दो में जीत मिली थी।
शकील ने पाकिस्तान की नौ विकेट पर 434 रन की घोषित पहली पारी में 93 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने लगभग पूरे अंतिम दिन क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की। पांचवें दिन के अंतिम सत्र में 210 गेंदों का सामना करने के बाद लाहिरू कुमारा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
उस समय तक पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 284 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 272 रन हो गई थी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया। श्रीलंका की पहली पारी 446 रन पर सिमट गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
